आगरा। होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन रविवार सुबह और दोपहर की पाली की परीक्षा छूटने पर एमजी रोड पर जाम लग गया। हाईवे पर भी वाहनों के इंतजार में खड़े अभ्यर्थियों की भीड़ से वाहनों की रफ्तार थम गई। सबसे अधिक अभ्यर्थी आगरा काॅलेज में हैं।
विज्ञापन
रविवार को सुबह की पाली में परीक्षा देने के बाद अभ्यर्थी एमजी रोड पर वाहनों के इंतजार में खड़े हो गए। इससे इमरजेंसी और सुभाष पार्क के सामने जाम लग गया। शाम को भी यही स्थिति रही। अभ्यर्थी भगवान टाॅकीज और रामबाग पर भी आए। इस कारण बसें रुकने लगी और जाम लगने लगा। उधर, परीक्षा केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों के साथ आए परिजन भी थे। वह पीने के पानी के लिए भटकते रहे।