फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मेट्रो वर्षा जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करे

विज्ञापन
जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्री एंड कॉमर्स कार्यलय पर पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की बै
विज्ञापन
आगरा। जीवनी मंडी स्थित नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स कार्यालय में शुक्रवार को पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ की बैठक हुई। इसमें पर्यावरण संरक्षण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गोपाल खंडेलवाल ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान वर्षा जल संचयन के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की भी मांग की गई।
विज्ञापन




चैंबर सदस्य राहुल राना ने कहा कि मेट्रो लाइन के निर्माण के दौरान रेन वाटर हार्वेस्टिंग की समुचित व्यवस्था न किए जाना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। मेट्रो को लाइनों के नीचे और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षा जल संचयन की व्यवस्था वैज्ञानिक ढंग से करनी चाहिए। इससे भूजल स्तर में सुधार होगा।
चैंबर अध्यक्ष मनोज कुमार बंसल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रत्येक फैक्टरी में कम से कम दो पेड़ लगाने का अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि बैठक में आंबेडकर पुल को चैंबर को गोद लेकर उसको पर्यावरण के अनुकूल विकसित करने की 3 डी डिजाइन बनाने पर मंथन किया गया। बैठक में उपाध्यक्ष अंबा प्रसाद गर्ग, सदस्य राजीव सक्सेना, जयकिशन गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुशील बंसल व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें