फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बिजली न आने से सिकंदरा वाटरवर्क्स रहा ठप, आधे शहर में पानी का संकट

विज्ञापन
सिकंदरा से आपूर्ति ठप होने पर टैंकर से पानी भरते लोग।
विज्ञापन
आगरा। सिकंदरा वाटरवर्क्स से ही पानी की आपूर्ति ठप हो जाने से शुक्रवार को सुबह से रात तक आधे शहर के लोग पानी के लिए परेशान रहे। दरअसल, बिजली न आने के कारण सिकंदरा वाटरवर्क्स पर पानी का शोधन हो सका और न ही पंपिंग के लिए मोटर चले। इससे करीब पांच लाख लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सिकंदरा वाटरवर्क्स पर रात से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। इससे 144 एमएलडी का गंगाजल और यमुना जल का एमबीबीआर प्लांट बंद हो गया। पानी का शोधन न होने के कारण शुक्रवार सुबह जलापूर्ति नहीं हो पाई। शाम को चार बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल की जा सकी। इसके बाद शाम को प्लांट का संचालन शुरू किया गया। रात में मुख्य लाइनों से जोनल पंपिंग स्टेशनों के जलाशय और पानी की टंकियां भरी गईं।
शनिवार सुबह तक जलापूर्ति सामान्य होने का दावा किया गया है। सिकंदरा वाटरवर्क्स से जुड़े क्षेत्रों सिकंदरा, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशपुरी, लॉयर्स कॉलोनी, दयालबाग, गैलाना, महर्षिपुरम, केके नगर, नीरव निकुंज, जगदीशपुरा, किशोरपुरा, बोदला, मदिया कटरा, लोहामंडी, राजामंडी, गोकुलपुरा, मंसा देवी गली, कंसगेट, खातीपाड़ा, न्यू राजामंडी, केदार नगर, संजय प्लेस, अशोक नगर, पंचकुइयां, शाहगंज, चारबाग में पानी नहीं आया।
विज्ञापन

जलकल विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव ने बताया कि बिजली न होने के कारण सिकंदरा वाटरवर्क्स ठप हो गया था। इस वजह से रात में पानी की आपूर्ति शुरू कराई गई है। दक्षिणांचल को पूर्व में भी बिजली लाइनें और नेटवर्क ठीक करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें