फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज कभी भी तूफान आने की आशंका, प्रशासन हुआ अलर्ट

Mon, 14 May 2018 12:46 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मौसम विभाग की जानकारी के बाद प्रशासन ने अागरा तूफान की आशंका को देखते हुए सोमवार (14 मई) के लिए अलर्ट जारी किया है। आंधी, तूफान, बारिश से बचाव के लिए जन सामान्य के लिए जहां एडवाइजरी जारी की है। 
विज्ञापन


वहीं, विभागों को आपदा से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है। जिलाधिकारी गौरव दयाल ने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को सोमवार को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। 

ऐसी स्थिति में तूफान से जन सामान्य को जागरूक करने के लिए प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है। इसमें तूफान के समय वाहन न चलाने की सलाह दी गई है। 

साथ ही पेड़, खंभे, होर्डिंग, जर्जर मकान से दूर रहने के लिए कहा गया है। यदि भवन की हालत अच्छी हो तो घर से बाहर न निकलें। बिजली उपकरणों से दूर रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें