पिनाहट। भारत की प्राचीन ऋषि परंपरा की स्वस्थ रहने की विधा योग के साथ साथ क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महापुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय बसई अरेला के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को प्रकृति संरक्षण की शपथ ली। विद्यालय के नवीन परिसर में आयुष विभाग की ओर से योग सत्र आयोजित कर बच्चों को योग के लाभ बताए गए और योग का अभ्यास कराया गया।
विद्यालय प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा एवं समस्त स्टाफ ने छात्र छात्राओं के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का भी संदेश दिया। वहीं, योग प्रशिक्षक धर्मेन्द्र कुमार पाराशर के मार्गदर्शन में बच्चों ने योग को जीवनचर्या में शामिल करने और पौधों के रोपण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान शरीफ, मयंका अग्रवाल, अनिल शर्मा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।