फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटा क्लॉज बनने को मचलने लगे बच्चे

विज्ञापन
कासगंज में क्रिसमस पर्व के लिए एक दुकान पर रखा सामान - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। क्रिसमस का पर्व नजदीक आने के साथ ही बच्चों का मन सेंटा क्लॉज बनने को मचलने लगा है। वे अपने अभिभावकों के साथ बाजार पहुंच सामान की खरीदारी करने लगे हैं बाजार से वे सजावट के सामान की खरीदारी कर रहे हैं। जिससे बिक्रेताओं के यहां भीड़ नजर आ रही है। क्रिसमस का पर्व एक दिन बाद मनाया जाएगा। पर्व नजदीक आ जाने पर कारोबारियों ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। क्रिसमस के मौके पर सजाए जाने वाले सामान से दुकानें अट गई हैं। बिक्रेताओं ने सभी रेंज का सामान अपनी दुकान पर मंगाया है, जिससे हर वर्ग के लोग आसानी से खरीदारी कर बच्चों को पर्व की खुशियां दे सकें।
विज्ञापन

बच्चों में सबसे अधिक उत्साह सेंटा क्लॉज बनने को लेकर है। वे अपने अभिभावकों के साथ बाजार पहुंचकर खरीदारी कर रहे हैं। बच्चों में सेंटा क्लॉज की ड्रेस की खरीद को क्रेज नजर आ रहा है। इसके अलावा बाजार से क्रिसमस ट्री, स्टार, चेहरा सहित अन्य सामान भी खरीदा जा रहा है। इसके अलावा उपहार देने के लिए भी बाजार से खरीदारी हो रही है। ईसाई समाज के अलावा अन्य समाज के लोग भी बाजार से खरीदारी कर रहे हैं। ग्राहकों के बाजार में आने से दुकानदार खुश नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें