फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: प्रदेश में दूसरा गर्म शहर रहा आगरा, पारा पहुंचा 43.4 डिग्री सेल्सियस; अब झुलसाएंगे लू के थपेड़े

Thu, 16 May 2024 07:48 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेवर्क, आगरा

सार

आगरा में गर्मी ने हाल बेहाल कर दिया है। पारा  43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो अभी राहत की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। 
विज्ञापन
गर्मी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में बुधवार को दूसरा गर्म शहर आगरा रहा। लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल किया। पड़ोसी मथुरा जिला सबसे गर्म रहा, जहां पारा 44.7 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिन लू के थपेड़े झुलसाएंगे और दिन में पारा 45 डिग्री तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन


बुधवार को दोपहर में आगरा का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 1.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा जो सामान्य से दो डिग्री ऊपर है। सुबह 10 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया जो शाम 6 बजे तक बना रहा। शाम को सूर्यास्त के बाद तापमान में कमी दर्ज की गई, लेकिन न्यूनतम तापमान में भी इजाफा हुआ। प्रदेश में मथुरा सबसे गर्म शहर रहा, जबकि आगरा दूसरे नंबर पर रहा। वाराणसी 42.6 डिग्री तापमान के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन


मई में सबसे गर्म दिन
तापमान दिन
48.6 डिग्री 27 मई 1998
46.7 डिग्री 26 मई 2020
46.3 डिग्री 30 मई 2019
46.1 डिग्री 26 मई 2018
45.3 डिग्री 26 मई 2017


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें