बच्चों की मौत पर, बोले सरकार निभा रही अपना कर्तव्य
जिले में डेंगू-वायरस बुखार से 100 से अधिक बच्चों की मौत पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कहा कि डेंगू का नया स्ट्रेन मिला है। इसकी जांच के लिए लखनऊ और दिल्ली की टीम दो-दो बार निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी हैं। डेंगू के मरीज मिलने पर इलाज, जांच की बेहतर व्यवस्था की गई है। सरकार संवेदनशील है और अपना कर्तव्य पूरी तरह से निभा रही है।
मीठी बोली, विनम्र व्यवहार दवा का करता है कार्य
चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने चिकित्सकों को मरीजों के प्रति संवेदनशील बनने की नसीहत दी। कहा कि मीठी बोली, विनम्र व्यवहार दवा का कार्य करती है। आपकी हमदर्दी से मरीज का 50 फीसदी रोग ठीक हो जाता है। कहा कि मरीज झल्लाहट में उसका व्यवहार रूखा हो सकता है, लेकिन उसकी मनोदशा समझते हुए शालीन तरीके से पेश आएं। आपकी दवा और इलाज से उसे नई जिंदगी मिलती है। एप्रिन में आप ही उसे भगवान नजर आते हैं, जो उसे बचा सकते हैं। ध्यान रहे कि आपके बेहतर इलाज से आपका के साथ संस्थान, शहर और सरकार को भी ख्याति मिलती है।
आगरा: विश्वविद्यालय ने बनाई व्यवस्था, कॉलेजों को बांटी जाएंगी छात्रों की निशुल्क डिग्रियां, देखें वितरण की तारीख