पार्टी के लिए मांगे थे एक हजार रुपये
बीएचएमएस की छात्रा ने साथी छात्र मुद्रिका श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा और आकाश पर आरोप लगाया है कि कॉलेज में 15 फरवरी को पार्टी करने के लिए एक हजार रुपये मांगे गए। उसने पार्टी में शामिल नहीं होने की वजह से रुपये देने से मना कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा एक हजार रुपये भेजने के लिए दबाव बनाया।
ये भी पढ़ें - UP: ताजमहल पर आई ऐसी आफत...पर्यटकों में मची भगदड़, कोई मुंह ढक कर बैठा, तो किसी को लगानी पड़ी दौड़
पीड़िता को भेजे अश्लील मैसेज
पीड़िता ने अश्लील मैसेज भेजकर मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। परेशान छात्रा ने कॉलेज प्रबंधन से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस पर थाने में केस दर्ज कराया है। कालेज निदेशक डॉ प्रदीप गुप्ता ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर आकाश जायसवाल और तनु तिवारी को निष्कासित कर दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें - UP News: ISI की महिला एजेंट की चैट...जानें रविंद्र को जाल में कैसे फंसाया, एटीएस की जांच में नया खुलासा