फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राजा रिजौला में फैला खसरा, 18 बच्चे मिले संक्रमित, दो गंभीर

Wed, 10 May 2023 01:05 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले में खसरा का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। गंजडुंडवारा केेेेेे राजेपुर कुर्रा के बाद अब पटियाली के ग्राम राजा रिजौला में खसरा फैल गया है। गांव में 18 बच्चे खसरा संक्रमित मिले हैं। जिसमें से दो की हालत गंभीर है। बच्चों में खसरे के साथ निमोनिया के लक्षण मिलने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के खसरा संक्रमित निकलने से परिजनों की चिंता बढ़ गई है। गांव में सोमवार को सात बच्चों में खसरा के लक्षण मिलने के बाद विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। जांच में 14 परिवारों के 18 बच्चों में खसरा की पुष्टि हुई। जब परिजनों को बच्चों को खसरा निकलने की जानकारी हुई तो वे चिंतित हो गए। खसरा से संक्रमित नीलम (5) पुत्री यादपाल, शिवानी (5) पुत्री राजीव में खसरा के साथ निमोनिया के लक्षण भी पाए गए। दोनों बालिकाओं को खांसी, सांस लेने में दिक्क्त पाई गई। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने दोनों बालिकाओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। खसरा से संक्रमित निकले बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाई गई। इसके साथ ही पांच बच्चों के सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
विज्ञापन


ये बच्चे निकले खसरा संक्रमित
प्रियंका (6) पुत्री राजपाल, नीलम (5) पुत्री यादपाल, आस्था (4) पुत्री दया सिंह, वर्षा (9) पुत्री दया सिंह, आदित्य (9 माह) पुत्री शीलेंद्र, जानवी (5) रामप्रवेश, आरव (1) राम प्रवेश, रजत (2) विजय सिंह, प्रियांशु (18 माह) पुत्र सुनील, प्रियांशी (3) पुत्री सुनील, शिवानी (5) पुत्री राजीव, सलोनी (9) पुत्री वेदराम, प्रिया (4) पुत्री वेदराम, आशीष (7) पुत्र अतर सिंह, रंजना (5) पुत्री गवेंद्र सिंह, दया (7) पुत्री अशोक कुमार, अंशुल (5) पुत्री श्रीराम, कृष्णा (5) पुत्री अनिल आदि हैं।
ग्राम राजा रिजोला में 18 बच्चों में खसरा निकला है। जिसमें दो बच्चों में निमोनिया के लक्षण मिलने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को भी गांव में टीम जाकर जांच करेगी।- डाॅ. अंजु्श जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें