फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किशोर हुआ लापता, परिजन परेशान

Wed, 10 May 2023 01:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के गणेशपुर गांव से एक किशोर सोमवार को संदिग्ध हालात में लापता हो गया। किशोर के लापता होने से परिजन परेशान हैं। उन्हें तरह-तरह की आशंका सता रही है। परिजन ने किशोरी के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किशोर की बरामदगी में जुटी है। लापता किशोर अरसान (14) पुत्र बारिश आठ मई सोमवार की देर शाम घर के बाहर से लापता हो गया। जिसकी जानकारी होने पर परिजन परेशान हैं। उनके द्वारा गांव में उसकी तलाश की गई। उसके मित्रों व रिश्तेदारी तथा अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। किशोर के लापता होने पर परिजन तरह-तरह की आशंका से ग्रसित हैं। किशोर के मामा इमरान ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने किशोर के बरामदगी के लिए प्रयास शुरू किए हैं।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठोर ने बताया कि किशोर के लापता होने की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस उसकी बरामदगी के लिए जुटी हुई हैं। सोशल मीडिया एवं सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें