फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक विद्युत ने की मैनपुरी निगम की सेवाओं की सराहना

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विद्युत निगम द्वारा सोशल मीडिया पर आने वाली शिकायतों का 24 घंटे में निस्तारण कराया जा रहा है। ऐसी ही एक शिकायत के निस्तारण पर प्रबंध निदेशक दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. (आगरा) अमित किशोर ने रिट्वीट कर विद्युत निगम मैनपुरी की सेवाओं की प्रशंसा की है।
विज्ञापन

मैनपुरी विद्युत निगम द्वारा शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया है। ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराया जा रहा है। निगम 24 घंटे में शिकायतों का निस्तारण कर रहा है। शुक्रवार को मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी युवक ने ट्विटर पर निगम को एक शिकायत भेजी थी। इसमें बिजली का पोल नीचे से गलने की बात लिखी थी। शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए शुक्रवार शाम को ही उपखंड अधिकारी ने मौके पर पहुंचकर बैल्डिंग कर पोल सही कराया। सोशल मीडिया पर काम करते हुए फोटो अपलोड की गई है। शिकायत और निस्तारण के फोटो को रीट्वीट करते हुए प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने विद्युत निगम मैनपुरी की सेवाओं की प्रशंसा की। उन्होंने लगातार कार्य जारी रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें