फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन से मंगाई थी लग्जरी कार चोरी करने के लिए मशीन, पूर्व मंत्री की गाड़ी में किया ऐसा काम, पकड़ा गया युवक

Fri, 25 Sep 2020 11:14 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रह रहे एक पूर्व मंत्री और उद्यमी की लग्जरी कार एक चोर के निशाने पर थी। उसने कारों को चोरी करने के लिए जीपीएस लगा दिया था।
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने जयपुर के प्रहलादपुर निवासी सत्येंद्र शेखावत को गिरफ्तार किया है। सत्येंद्र लग्जरी कारों की चोरी करता है। इसके लिए एक मशीन से इलेक्ट्रॉनिक चाबी तैयार करता था। उसके पास से पांच जीपीएस (ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम) और उपकरण बरामद हुए। 
विज्ञापन


आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में रह रहे एक पूर्व मंत्री और उद्यमी की लग्जरी कार एक चोर के निशाने पर थी। उसने कारों को चोरी करने के लिए जीपीएस लगा दिया था। डाटा चोरी करके नकली चाबी भी तैयार कर ली थी। लेकिन इससे पहले ही चोर अहमदाबाद में पकड़ लिया गया। क्राइम ब्रांच की पूछताछ में उसने यह खुलासा किया। 

ये भी पढ़ें- प्रेमिका के मिलते ही खुल गया सुलेमान का खेल, प्यार के लिए ऐसी रची थी साजिश पुलिस भी बनी रही चकरघन्नी
विज्ञापन


सिकंदरा पुलिस ने पूर्व मंत्री और उद्यमी को जानकारी दी। इसके बाद कारों से जीपीएस हटा दिया गया। गिरफ्तार चोर सत्येंद्र एमबीए पास है। उसने ऑनलाइन आर्डर कर चीन से दो लाख रुपये में इलेक्ट्रॉनिक चाबी बनाने की मशीन मंगवाई थी। इस मशीन से स्कॉर्पियो और फोरच्यूनर की चाबी तैयार कर लेता था। इसके बाद मौका पाकर गाड़ी में जीपीएस लगाता है। लोकेशन लेता रहता है।
विज्ञापन

वर्कशॉप में जिस गाड़ी को चुराना है, उसी तरह की दूसरी गाड़ी को लेकर जाता था।  लंच में डाटा स्कैनर मशीन लगा देता था। चाबी से डाटा चोरी करता था। इसके बाद दूसरी चाबी तैयार कर लेता था। मौका पाकर कार चोरी करके राजस्थान ले जाता है। यहां पर कारों को डोडा या अफीम तस्करों को बेच देता था। वह दिल्ली, मुंबई, जयपुर और अहमदाबाद में एसयूवी गाड़ियां चोरी कर चुका है। 11 साल से कारों को चोरी कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें