रफ़रोजाबाद ! मैक्स के पलटने से घायल हुई सवारियों का जिला अस्पताल में उपचार कराते परिजन
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। ओवरब्रिज पर मैक्स असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में नौ लोग गंभीर रुप से घायल हुए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां घायलों की हालत गंभीर बताई गई है।
मैनपुरी के कुर्रा थाना क्षेत्र के गांव घर मंगलपुर निवासी पुष्पा देवी पत्नी नेत्रपाल परिवार और गांव की कुछ महिलाओं के साथ लाइनपार थाना क्षेत्र के मोहल्ला रामनगर में एक गमी में शामिल होने आईं थीं। सभी मैक्स गांव लौट रही थीं। सोमवार दोपहर करीब तीन बजे मैक्स उत्तर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरब्रिज पर पहुंची तभी चालक ने संतुलन खो दिया। मैक्स डिवाइडर से टकराकर हाईवे पर पलट गई। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस भी पहुंच गई। लोगों की मदद से घायल महिलाओं को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यहां घायल महिलाओं ने अपने नाम पुष्पा देवी, श्ािश, सरस्वती, नीलम, रामादेवी, संतोष, शकुंतला, अनिता, शांति बताए है। घायलों की हालत गंभीर होने पर उपचार को भर्ती कर लिया गया है।