वृंदावन (मथुरा)। भारत सरकार द्वारा गोवंश को राष्ट्रीय पशु की श्रेणी में लिए जाने से ही गोवंश की हत्या, उत्पीड़न एवं गो मांस तस्करी को रोका जा सकता है। केवल गो सदन एवं गोशाला बनाए जाने से गोवंश की रक्षा संभव नहीं। उक्त विचार अमरनाथ धाम स्थित सभागार में गोवंश संरक्षण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री पं. जगदीश नीलम ने बैठक में व्यक्त किए।
आचार्य देवेंद्र नाथ गोस्वामी एवं कालीचरन सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा गोरक्षकों को सहयोग न दिए जाने से गोतस्करों के हौसले बुलंद हैं। रामजीवन शर्मा ने कहा कि सरकार को भूसा का भाव नियंत्रित करना चाहिए। जगदीश शर्मा, राजेंद्र कुमार द्विवेदी एवं सत्यभान शर्मा ने कहा कि गोशालाओं के प्रबंधकों को चाहिए कि वे गोवर गैस प्लांट लगाकर गोशालाओं को समृद्धशाली बनाएं।
कृष्ण कुमार शर्मा, विनायक शर्मा, मदन मोहन शास्त्री, महेश भारद्वाज, सुरेश चंद्र शर्मा, देवेंद्र शर्मा, जगदीश प्रसाद गुसाई, गोवर्धन दास अग्रवाल, रोहित कुमार शिवहरे, हरिदास अग्रवाल, स्वामी अमृतदेव महाराज, विष्णुकांत शर्मा, अनुराग कृष्ण शास्त्री, श्याम सुंदर शर्मा थे।