फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: राधा रानी का धाम बरसाना हुआ जाम, वीकेंड पर धरी रह गईं पुलिस की तैयारी

Sat, 18 Nov 2023 01:41 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

बरसाना के लोगों के लिए जाम नासूर बनता जा रहा है। वहीं वीकेंड पर तो हाल बेहद खराब हो जाते हैं। ऐसा ही शनिवार को हुआ। श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी तो सड़कों पर वाहनों की कतारें लग गईं।

 
विज्ञापन
राधा रानी का धाम बरसाना हुआ जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा का बरसाना यानि राधारानी की क्रीडस्थली में आए दिन लगने वाला जाम नासूर बनता जा रहा है। श्रद्धालुओं के अलावा स्थानीय लोग भी अब आए दिन लगने वाले जाम से कराहने लगे हैं। वीकेंड पर हालत सबसे ज्यादा खराब होती है, जब श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। 
विज्ञापन




बरसाना में राणा की प्याऊ से गोवर्धन रोड तक, बस स्टेंड से वीआईपी मार्ग तक अक्सर जाम जैसे हालात नजर आते हैं। वीकेंड में तो जाम लगना आम बात थी अब तो दीपावली से रोजाना जाम लग जाता है। पुलिस प्रशासन की जाम को लेकर तैयारियां नाकाफी साबित हो रही हैं। मंदिर खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवक बरसाना में बढ़ जाती है। बंद होने तक जाम का दवाब इन मार्गों पर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में स्थानीय लोगों को अपने संस्थान, खेत या अन्य स्थानों पर आने जाने में घंटों का समय बर्बाद करना पड़ता है। स्कूली बच्चों और श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें