फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा न्यूज: जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों का हंगामा, टोलकर्मी को जमकर पीटा; वीडियो हुआ वायरल

Sat, 09 Mar 2024 02:32 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

यमुना एक्सप्रेस वे पर कार सवारों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। बताया गया है कि टोल नहीं कटाने पर विवाद हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
 
विज्ञापन
जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों का हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अन्तर्गत यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल प्लाजा पर कार सवारों ने टोल कर्मी के साथ मारपीट कर दी। जिसका वीडियो टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गया। घायल टोलकर्मी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा। मामले की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। टोलकर्मी का आरोप है कि कार सवार टोल फ्री कराना चाहते थे। इसी बात को लेकर विवाद हो गया। 
विज्ञापन


शनिवार को यमुना एक्सप्रेस वे के जाबरा टोल पर नोएडा की तरफ़ आ रही कार सवारों ने टोल प्लाजा पर टोल नहीं दिया, जब इसका विरोध टोल प्लाजा पर तैनात बूथ कर्मी महेश कुमार पुत्र यदुवीर सिंह निवासी मंथना थाना ख़ैर जनपद अलीगढ़ के साथ कार सवारों ने मारपीट कर दी। मारपीट में टोलकर्मी घायल हो गया। कार सवारों द्वारा की गई मारपीट का वीडियो टोल प्लाजा पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। घायल टोलकर्मी शिकायत लेकर थाना मांट पहुंचा। 

मांट थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि घायल टोलकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। सीसीटीव फुटेज के आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें