कोसीकलां (मथुरा)। नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी ने शुक्रवार को सीएचसी एवं वहां बनाए गए कोविड एन-वन विंग का निरीक्षण किया। इस दौरान कोरोना रोकथाम से जुड़ी व्यवस्थाओं को परखा। साथ ही निगरानी समिति के सदस्यों से घर-घर जाकर लोगों को टीकाकरण कराने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा।
विज्ञापन
उन्होंने चिकित्सकों को स्टाफ सहित कोरोना संक्रमित मरीजों का अच्छी प्रकार देखभाल कर उनका उपचार करने के दिशानिर्देश भी दिए। मरीजों से ऑक्सीजन के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता को निर्देशित किया कि स्वास्थ्यकर्मियों की उपस्थिति की नियमित निगरानी की जाए। कोविड में प्रयुक्त होने वाले संसाधनों जैसे पल्स ऑक्सीमीटर आदि को जरूरतमंदों के साथ कोविड नियमों का पालन करते हुए साझा करें। नोडल अधिकारी ने अस्पताल में ऑक्सीजन दवाओं एंबुलेंस व अन्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
नोडल अधिकारी ने कहा कि कोविड मरीजों के अतिरिक्त अन्य बीमारियां जैसे उल्टी दस्त व बुखार आदि के इलाज का भी पर्याप्त प्रबंध के साथ एंटी रैबीज आदि का प्रबंध रखा जाए। डीएम नवनीत कुमार चहल, सीडीओ नितिन गौड़, एसडीएम हनुमान प्रसाद मौर्य, सीएचसी प्रभारी डॉ. गिरेंद्रपाल सिंह आदि थे।