फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति घोटाला: समाज कल्याण विभाग ने मथुरा के 68 आईटीआई संचालकों को किया तलब

Wed, 13 Jan 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले में घिरे मथुरा जिले के 68 आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) संचालकों को समाज कल्याण विभाग ने तलब किया है। इन सभी को 12 जनवरी को अपना-अपना पक्ष प्रस्तुत करने के लिए लखनऊ मुख्यालय बुलाया गया था। सोमवार को सभी आईटीआई संचालक लखनऊ पहुंच गए। कुछ लोग अपना पक्ष रख भी चुके हैं। 

विज्ञापन


करोड़ों रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच का पहला चरण 12 जनवरी को शुरू हो गया है। पहली बार विभाग ने जनपद के उन सभी आईटीआई संचालकों को लखनऊ बुलाया, जिन पर छात्रवृत्ति में फर्जीवाड़ा कर करोड़ों रुपये गबन का आरोप है। विभाग ने इन सभी को करीब 10 दिन पहले ही नोटिस दे दिया था। इसमें बताया गया था कि इन सभी को 12 जनवरी को समाज कल्याण विभाग के लखनऊ कार्यालय में पेश होना है। 

इस नोटिस पर सभी कागजातों के साथ जनपद में एफआईआर में नामजद 62 आईटीआई विद्यालयों के संचालक तथा चार अन्य आईटीआई संचालक लखनऊ समाज कल्याण विभाग के कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सभी कागजात विभाग के कार्यालय में दिए। इन पर अधिकारियों ने सुनवाई की। संख्या अधिक होने के कारण कुछ संचालक अगले दिन अपने जबाव देने के लिए रुके रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ने मथुरा कार्यालय में भी कराए कागजात
58 आईटीआई विद्यालय संचालकों में से कुछ विद्यालय संचालकों ने मथुरा समाज कल्याण विभाग में भी अपने कागजात जमा कराए हैं। इन संचालकों ने लखनऊ पहुंचकर भी अपने कागजात जमा कराए हैं ।

12 जनवरी को होनी थी सुनवाई
जिला समाज कल्याण अधिकारी के रमाशंकर गुप्ता ने कहा कि 12 जनवरी को आईटीआई विद्यालयों के मामले में लखनऊ में सुनवाई होनी थी। इनको समाज कल्याण विभाग ने नोटिस देकर अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें