फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर मथुरा-वृंदावन आना है तो बरतें ये सावधानी, वरना होगी बहुत परेशानी

Fri, 23 Feb 2018 09:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
जन्मस्थान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मथुरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे और वृंदावन में होली के आयोजनों के चलते ट्रैफिक व्यवस्‍था में काफी परिवर्तन किए गए हैं। होली खेलने मथुरा और वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। 
विज्ञापन


बता दें कि शनिवार 24 फरवरी को सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान के दर्शन करने पहुंचेंगे। ऐसे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। सुबह पांच बजे से मुख्यमंत्री रवाना होने के बाद ही इस मार्ग पर वाहनों का आवागमन हो सकेगा। मतलब तीन घंटे श्रीकृष्ण जन्मस्थान वाला मार्ग पूरी तरह से बंद रहेगा। 

मुख्यमंत्री वेटरनेरी विवि से श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लिए सुबह 7:15 बजे रवाना होंगे। सुबह आठ बजे तक यहां रहेंगे। एसएसपी स्वप्निल ममगाई ने ट्रैफिक पुलिस को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग किए गए प्रतिबंधित

- वृंदावन की तरफ से जन्मस्थान नहीं जा सकेंगे वाहन।
- गोकुल रेस्टोरेंट से नहीं आ सकेंगे वाहन।
- नए बस अड्डे से जन्मस्थान होते हुए वृंदावन की तरफ प्रतिबंधित रहेंगे वाहन।
- भरतपुरगेट की तरफ से डीगगेट की तरफ वाहन नहीं जाएंगे। 
 

इन मार्गों पर जा सकेंगे वाहन

-वृंदावन से आने वाले वाहन मसानी चौराहे से गोकुल रेस्टोरेंट होकर गुजरेंगे
-नए बस अड्डे से वाहन भूतेश्वर तिराहा होते हुए गोवर्धन चौराहे से वृंदावन जा सकेंगे 
- भरतपुर गेट से वाहन घीयामंडी होते हुए चौक बाजर की तरफ निकलेंगे

बांकेबिहारी मंदिर में वनवे

26 फरवरी रंगभरनी एकादशी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन की वनवे व्यवस्था की जाएगी। कोतवाली प्रभारी सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि विद्यापीठ बिहारी पुलिस चौकी की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को गेट नंबर तीन से मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा, जबकि परिक्रमा मार्ग वीआईपी रोड से आने वाले श्रद्धालु गेट दो से अंदर जाएंगे। 

सभी श्रद्धालुओं को दर्शन कर गेट एक और चार से निकाला जाएगा। गेट नंबर पांच इमरजेंसी और सेवायतों के लिए उपलब्ध होगा। मंदिर की सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी वहीं पुलिस ने फोर्स की डिमांड भेजी है। 
विज्ञापन

वृंदावन में नो एंट्री

रंगभरनी एकादशी पर होने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था में 24 फरवरी की देर शाम से परिवर्तन किया है। शनिवार की देर शाम से वृंदावन में बड़े वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। परिक्रमा मार्ग में भी भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 

मथुरा और यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों को सौ सैया अस्पताल के सामने और दारुख पार्किंग पर रोका जाएगा। इधर छटीकरा से आने वाले सभी बड़े और चार पहिया वाहनों को रुक्मिणी विहार पार्किंग पर रोका जाएगा। यह व्यवस्था 26 फरवरी की रात तक लागू रहेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें