पत्रकारों से मुखाबित सीएम मनोहरलाल खट्टर
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शुक्रवार की शाम श्रीकृष्ण कृपा धाम में ठाकुर कृपा बिहारी महाराज के पाटोत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी को पुष्पार्चन अर्पित कर गीता मनीषी संत ज्ञानानंद महाराज से आशीर्वाद लिया।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि यमुना के शुद्धिकरण के लिए हरियाणा सरकार सदैव प्रयासरत है। कहा कि हथिनी कुंड से लेकर वृंदावन और आगे तक शुद्धजल की उपलब्धता होनी चाहिए।
लेकिन बढ़ती आबादी और अन्य कारणों के चलते यमुना का जल प्रदूषित हो रहा है। इन कारणों पर कार्य करने की जरूरत है। यमुना शुद्धिकरण को लेकर हरियाणा और दिल्ली सरकार के बीच सचिव स्तर पर वार्ता भी हुई है।