फिल्म ‘दंगल’ तो आपको याद होगी ही। किस तरह एक पिता अपनी बेटियों को पहलवान बनाने का सपना देखता है और बेटियां भी विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपने पिता का सपना पूरा करने के लिए अखाड़े में कूद जाती हैं।
मथुरा में लाजपत नगर निवासी भावना राजपूत और सपना की कहानी भी बिल्कुल ऐसी ही है। यह दोनों बहनें भी पिता का सपना पूरा करने को ‘दंगल’ गर्ल बन गई हैं। आज दोनों बहनें कुश्ती में राज्य स्तर पर नाम कमा रही हैं।
भावना राजपूत ने बताया कि पहले वह जूडो खेलती थीं। पिता हाकिम सिंह का सपना था कि बेटियां पहलवानी में अपना नाम रोशन करें। फिर उनका रुख पहलवानी की ओर हो गया।