बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ताजमहल देखने आए इजराइल प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का खेरिया हवाई अड्डे पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुके देकर उनकी अगवानी की।
नेतन्याहू अपने तय कार्यक्रम से लगभग आधा घंटा देर से खेरिया हवाई अड्डे पर आए। यहां मुख्यमंत्री योगी, एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रामशंकर कठेरिया और मेयर नवीन जैन उनका पहले से ही इंतजार कर रहे थे।
विशेष विमान से उतरने के बाद इजराइली पीएम का सीएम ने गर्मजोशी से स्वागत किया। बुके भेंट करने के बाद उत्तर प्रदेश में उनके आने पर खुशी जाहिर की। इसके बाद उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से स्वागत का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान इजराइली पीएम और उनकी पत्नी पर लोक कलाकारों ने गुलाब के फूलों की बारिश की। इससे विदेशी वीवीआईपी मेहमान गदगद दिखे। इसके बाद कलाकारों ने अतिथियों के सम्मान में ब्रज का मयूर नृत्य प्रस्तुत किया।
इस देखकर नेतन्याहू और सारा मोहित हो गए। नृत्य के समापन पर दोनों ने इन कलाकारों के साथ फोटो भी खिंचवाए। भारतीय परंपरा से ओतप्रोत इस स्वागत कार्यक्रम ने वीवीआईपी अतिथियों का मन जीत लिया।
सीएम ने दिया ये तोहफा
बेंजामिन नेतन्याहू, उनकी पत्नी सारा और सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ताजमहल का प्रतीक चिह्न देने से फिर बचे। उन्होंने इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को स्मृति चिह्न के तौर पर कुंभ 2019 का मूमेंटो भेंट किया।
साथ ही उन्हें कुंभ मेले की एतिहासिकता से भी अवगत कराया। आगरा से विदा होने से पहले सीएम योगी ने होटल अमर विलास में यह स्मृति चिह्न उन्हें भेंट किया।
दूसरा गिफ्ट
एएसआई ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ताजमहल की यादगार के तौर पर शाहजहां-मुमताज के चित्र भेंट किए। एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. भुवन विक्रम ने प्रधानमंत्री का स्वागत ताजमहल में किया और उन्हें चित्र भेंट किए।