फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनूठी आस्था: मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गुलाल से होली खेलेंगे बाबा बद्रीनाथ

Sun, 14 Mar 2021 01:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
बाबा बद्रीनाथ के लिए जन्मभूमि का गुलाल लेते अजय तिवारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

ब्रज में होने वाले विश्व प्रसिद्ध होली दुनियाभर में प्रसिद्ध है। ब्रज की पावन धरा का यह आकर्षण ही है कि यहां इंसान तो क्या देवता भी ब्रज के रंग गुलाल से होली खेलने के लिए लालायित रहते हैं। इसी आस्था के साथ बाबा बद्रीनाथ के एक भक्त हर वर्ष कान्हा की ब्रज भूमि का गुलाल लेकर ऊंची बर्फीली पहाड़ियों पर विराजमान बाबा के दरबार में पहुंचते हैं।

विज्ञापन

 
मथुरा के अजय तिवारी इस वर्ष भी 25 मार्च को बाइक से बद्रीनाथ तक गुलाल लेकर जाएंगे। अजय तिवारी ने बताया कि यह उनकी बाइक से 100वीं बद्रीनाथ की यात्रा होगी। बाबा बद्रीनाथ के कपाट इस समय बंद हैं, भारी बर्फबारी के कारण पंदूकेश्वर से आगे रास्ता बंद है। 

बाबा बद्रीनाथ जी की पूजा इस समय जोशीमठ में स्थिति नर्सिंग मंदिर में होती है, वहीं कुबेर जी पंदूकेश्वर में विराजमान हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को अमावस्या के पर्व पर जन्मभूमि केशवदेव मंदिर से गुलाल चढ़वाकर श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के पदाधिकारी गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने गुलाल बद्रीनाथ जी के लिए भेंट किया है। यह गुलाल लेकर वह 25 मार्च को निकलेंगे। 
विज्ञापन


पिछले 7 वर्षों पूर्व गुलाल लेकर जाने की शुरू हुई उनकी यह यात्रा लगातार जारी है। वहीं बाइक से मथुरा से बद्रीनाथ यात्रा का इस शतक भी है। उन्होंने बताया की वो पिछले 12 वर्षों से लगातार बाइक से दर्शन करने जाते हैं। इस दौरान काफी परेशानियां भी आती हैं मगर बाबा बद्रीनाथ जी हमेशा उनको दूर कर देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें