फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: दशलक्षण पर्व आज से, जैन मंदिरों में तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां। जैन धर्म के दशलक्षण पर्व शुक्रवार से शुरू हो रहे हैं। नगर के जैन मंदिर में साज सज्जा व तैयारियां पूरी हो गई हैं। जैन समाज ने उपवास और घरों व मंदिरों में पूजन के लिए विशेष व्यवस्था की है।
विज्ञापन

शुक्रवार से जैन धर्म के महत्वपूर्ण पर्व दशलक्षण पर्व प्रारंभ हो रहे हैं। पर्व पर श्रद्धालुओं द्वारा प्रात: मंदिर में श्रीजी का अभिषेक, नित्यनियम पूजन एवं दसलक्षण धर्म की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस पर्व को लेकर नगर के चारों मंदिरों में विशेष साज सज्जा का कार्य चल रहा है।
दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष सुभाष जैन ने बताया कि दशलक्षण पर्व पर कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए मंदिरों में कार्यक्रम कराएं जाएंगे। मंदिरों में दशलक्षण पर्व के दस धर्मों पर प्रतिदिन व्याखान होगा। कैलाश चंदौरिया, राहुल जैन कामियां ने बताया कि मुगलकाल में भी इस पर्व के अवसर पर समस्त क्षेत्रों के बूचड़खाने (स्लाटर हाउस) बंद कर मीट की बिक्री प्रतिबंधित कर दी जाती थी। जिससे श्रद्धालुओं के साथ-साथ अन्य व्यक्ति भी हिंसा के कार्य से दूर रह सके। नगर पालिका प्रशासन से मंदिरों के आसपास सफाई आदि की व्यवस्था कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें