फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: मांट में गौशाला कर्मी की मौत, ट्यूबवेल के कमरे में मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस

Mon, 09 Sep 2024 02:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

गौशाला कर्मी की मौत कैसे हुई ये स्पष्ट नहीं हो सका है। सुबह-सुबह जब अन्य कर्मचारी खेत पर पहुंचे तो हादसे की जानकारी हो सकी। 
 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के थाना मांट क्षेत्र के अंतर्गत राधारानी मंदिर के समीप खेत पर रखवाली पर रहे चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी लाश ट्यूबवेल के कमरे में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन



विज्ञापन

सोमवार को राधारानी मंदिर के समीप पंचायती गौशाला के खेत की रखवाली करने वाले चौकीदार 60 वर्षीय परदेसी दास पुत्र सुतक्षिणीदास की मौत हो गई। उसकी लाश ट्यूबवेल के कमरे में मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कमरे से बाहर निकाला। पंचायती गौशाला के प्रशासक रघुवीर सिंह प्रधान ने बताया मृतक गौशाल की ज़मीन पर चौकीदार का कार्य करता था। प्रतिदिन की भांति खेत पर बने ट्यूबवेल पर सो रहा था। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो मामला की जानकारी हुई। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा ने बताया की शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें