फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा: अयोध्या की तर्ज पर विकसित होगा ब्रज 84 कोस परिक्रमा मार्ग

Sat, 08 Jan 2022 12:01 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

स मौके पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में ब्रज 84 कोस परिक्रमा को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की।
विज्ञापन
वर्चुअल कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भाजपा सांसद हेमा मालिनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 11453 करोड़ की लागत से बनने वाले मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य सहित 14568 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास व शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में ब्रज 84 कोस परिक्रमा को अयोध्या की तर्ज पर विकसित करने की घोषणा की। कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा के विकास पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च करेंगे। इस पर चुनाव के बाद काम शुरू होगा।

विज्ञापन


शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मथुरा, आगरा, बरेली से जुड़े 335 किलोमीटर लंबे राजमार्ग के कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इसमें मथुरा, हाथरस, बदायूं बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530 बी के फोरलेन प्रोजेक्ट पर 11453 करोड़ की लागत आएगी। इसके बनने से मथुरा से बरेली के बीच की दूरी तीन घंटे कम हो जाएगी। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्रीय मंत्री ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी के प्रयास की सराहना की।

पांच हजार रुपये होंगे खर्च
केंद्रीय मंत्री ने मथुरा की ब्रज चौरासी कोस परिक्रमा के विकास की भी घोषणा की। उन्होंने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा पर पांच हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसे अयोध्या 84 कोस परिक्रमा के पैटर्न पर तैयार किया जाएगा। 253 किलोमीटर लंबी ब्रज 84 कोस परिक्रमा टू लेन होगी। इसके दोनों ओर कच्चा हरित पैदल पथ भी बनाया जाएगा, जहां ब्रज के पौराणिक महत्व के अनुरूप पौधे लगाए जाएंगे। यात्रियों के ठहरने के लिए स्थल, जनसुविधाएं और खानपान की भी व्यवस्था होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ब्रज 84 कोस परिक्रमा में मूर्ति, पेंटिंग के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की संपूर्ण लीलाओं का चित्रण भी किया जाएगा। सांसद हेमा मालिनी ने मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्य शुभारंभ और ब्रज 84 कोस परिक्रमा विकास के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताया। 

वाहनों के हॉर्न में बजेगी कन्हैया की बंसी
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनकी कोशिश अब वाहनों में हॉर्न के सायरन की आवाज में बदलाव करने की है। इसके लिए वे भारतीय वाद्ययंत्रों की आवाजों का उपयोग करने का प्रयोग कर रहे हैं। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की बंसी भी शामिल है। प्रयोग सफल रहता है तो वाहनों में लोगों को भगवान श्रीकृष्ण की बंसी की आवाज सुनाई देगी।
 
यमुना के शुद्धिकरण पर हो रहा काम
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देश में सड़क, रेल के साथ जलमार्ग भी तैयार हो रहे हैं। उनकी योजना दिल्ली से मथुरा यमुना के माध्यम से नया जल मार्ग तैयार करने की है। उन्होंने यमुना प्रदूषण कम करने की परियोजनाओं की जानकारी देते हुए वाहनों में ग्रीन हाइड्रोजन के उपयोग की भी बात कही। इससे वातावरण में प्रदूषण तो कम होगा, साथ ही पेट्रोल, डीजल पर निर्भरता भी कम होगी।
विज्ञापन

इन प्रोजेक्टों के कार्य का किया शिलान्यास
- आगरा से नूहखास जलेसर का टू लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण-669 करोड़ की लागत-लंबाई 52 किलोमीटर।
- नेहखास जलेसर से एटा का टू लेन पेव्ड शोल्डर सहित चौड़ीकरण-334 करोड़ की लागत-लंबाई 24 किलोमीटर।

इन प्रोजेक्टों के निर्माण कार्य का शुभारंभ
- मथुरा-बरेली राष्ट्रीय राजमार्ग 530बी का फोर लेन चौड़ीकरण- 11453 करोड़ की लागत-लंबाई 232 किलोमीटर।
- यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ते हुए 6 लेन आगरा बाईपास (ग्रीनफील्ड) का निर्माण, 973 करोड़ की लागत, लंबाई 13 किलोमीटर।
- आगरा ग्वालियर मार्ग एनएच-3 को जोड़ने वाले आगरा इनर रिंग रोड (ग्रीनफील्ड) का 6 लेन निर्माण, 839 करोड़ की लागत, लंबाई 8 किलोमीटर।
  
ब्रज 84 कोस परिक्रमा की योजना
- 5 हजार करोड़ की आएगी लागत।
- 253 किलोमीटर लंबी है परिक्रमा।
- यूपी, हरियाणा और राजस्थान क्षेत्र जुड़ा।
- टू लेन के साथ हरी घास युक्त बनेगा पैदल पथ।
- कान्हा के लीलाओं का होगा चित्रण, लगेंगी मूर्तियां।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें