फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अजीत सिंह तेहरिया बने बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश शर्मा का कब्जा

Sat, 04 Sep 2021 10:56 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा

सार

मथुरा में बार एसोसिएशन के छह पदों के लिए शुक्रवार सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक मतदान हुआ। इस दौरान कुल 2870 अधिवक्ताओं में से 2536 अधिवक्ताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम पांच बजे बाद मतों की गिनती का काम प्रारंभ हो गया। देर रात परिणाम घोषित हुए। 
 
विज्ञापन
मथुरा: वोट डालते अधिवक्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा में शुक्रवार देर रात को बार एसोसिएशन चुनाव के परिणाम घोषित हुए। जिसके अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता अजीत सिंह तेहरिया अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजेंद्र प्रसाद शर्मा को 432 मतों से करारी शिकस्त दी है। तेहरिया को 1074 मत जबकि राजेंद्र शर्मा को 642 मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद पर सर्वेश शर्मा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी विनोद कुमार चौधरी को 140 वोटों से पराजित कर किया है। सर्वेश को 813 जबकि बिनोद को 673 मत मिले हैं। सचिव पद पर सत्येंद्र कुमार परिहार 376 मतों से निर्वाचित हुए हैं उनको 955 मत जबकि प्रतिद्वंदी गोपाल गौतम उर्फ़ आई को 579 मत प्राप्त हुए।

संयुक्त सचिव पद पर हरिओम शर्मा चुनाव जीते है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रविंद्र सिंह राजपूत (हरि) को 239 वोटों से हराया है। हरिओम को 864 जबकि रविंद्र सिंह को 625 मत मिले। ऑडिटर पद पर निमेष कुमार गर्ग विजई हुए हैं, उन्होंने मुकेश चतुर्वेदी को 401 वोटों से हराया है। निमेष को 1238 और पोंडे को 837 मत हासिल हुए।
विज्ञापन


कोषाध्यक्ष पद पर बबीता सिंह चुनाव जीती हैं। उनको 1342 और सुरेश पांडे को 877 वोट प्राप्त हुए। इस प्रकार 465 वोटों से बबीता सिंह चुनाव में विजयी रहीं। देर रात तक चली मतगणना के दौरान सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक मतगणना स्थल पर डटे रहे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें