मैनपुरी। नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को जिलेभर में माता कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने माता के मंदिरों में पहुंचकर हवन किया। दुर्गा पंडालों में दिन में पूजन वहीं रात के समय संकीर्तन का आयोजन हुआ।
मंगलवार को नवरात्र के सातवें दिन सुबह से ही माता के मंदिरों में माता के भक्तों ने पहुंचना शुरू कर दिया। व्रतधारियों ने माता के मंदिरों में पहुंचकर सुबह-शाम पूजा अर्चना की। शहर के प्रसिद्ध शीतला देवी मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ रही। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे भक्तों ने माता के मंदिर में नेजा चढ़ाने का कार्य किया। महाकाली के मंदिर में मंगलवार को भीड़ रही। यहां माता के मंदिरों ने पूजन के साथ हवनयज्ञ में भाग लिया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित दुर्गा पंडालों में माता के भक्तों ने संकीर्तन और सुबह-शाम आयोजित होने वाले आरती कार्यक्रम में भाग लिया। गांव रठेरा में दुर्गा पंडाल में रात्रि भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भोगांव, कुरावली, कुसमरा, घिरोर, बरनाहल, किशनी, बेवर आदि क्षेत्रों में भी नवरात्र के सातवें दिन भक्तों ने पूजा अर्चना के साथ माता की आरती उतारी।