फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शार्ट सर्किट से फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग, जलकर राख हो गया लाखों का माल

Sun, 07 Apr 2024 11:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

कस्बा में पक्का पुरा स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में आग लग गई। ये आग शार्ट सर्किट होने की वजह से लगी। दमकल ने आग पर काबू पा लिया है। 
 
विज्ञापन
फर्नीचर के गोदाम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कस्बा सैंया के पक्का पुरा स्थित एक फर्नीचर के गोदाम में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ग्रामीणों ने आग की लपटों को देखा तो गोदाम की ओर दौड़ पड़े। पुलिस को सूचना देने के साथ ही आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए। जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक लाखों रुपये का बना हुआ सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


कस्बा सैंया के मजरा पक्का पुरा में कैलाश चन्द की फर्नीचर की दुकान है और पास में ही गोदाम है। गोदाम में ही फर्नीचर बनाने व बना हुआ फर्नीचर रखा रहता है। रविवार की सुबह करीब सात बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। गोदाम से लपटें उठने लगीं। आग ने तेजी से पूरे गोदाम को आगोश में ले लिया। आग की लपटों को देख ग्रामीणों के होश उड़ गए। तुरंत ही सूचना पुलिस को देने के साथ ही आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गोदाम स्वामी कैलाश चन्द  ने बताया कि आग में लाखों रुपये का बना हुआ फर्नीचर का सामान जलकर राख हो गया है। समय रहते कुछ सामान  गोदाम से बाहर भी निकाल लिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें