भोगांव। थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम हाईवे बाईपास पर वाहन की टक्कर से राजमिस्त्री की मौत हो गई। वह काम खत्म करने के बाद घर लौट रहा था। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।
गांव मायाचंद्रपुर निवासी 41 वर्षीय सुरेंद्र कुमार राजमिस्त्र था। वह गांव परतापुर में काम कर शाम करीब 5:30 बजे पैदल ही घर लौट रहा था। हाइवे बाईपास पर मंदिर के समीप किसी वाहन ने सुरेंद्र को टक्कर मार दी, चालक गाड़ी लेकर भाग गया। लोगों ने घायल को जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक के भाई सर्वेश कुमार ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।