1933 में इस तरह के होते थे शादी के कार्ड
- फोटो : iStock
फिरोजाबाद के मक्खनपुर के गांव दिखतौली निवासी महिला ने छह ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि ससुराल वाले उत्पीड़न करते थे। जिससे तंग आकर वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान पति ने दूसरी शादी कर ली है।
2021 में हुई थी शादी
गांव दिखतौली निवासी संध्या का विवाह पांच मई 2021 को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशनगर निवासी ब्रजेश के साथ हुआ था। संध्या का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करना शुरु कर दिया। मांग पूरी न होने पर आए दिन पिटाई की जाती थी। इसकी जानकारी उसने पिता को दी। पिता उसको ससुराल से घर ले आए।