फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गला घोंटकर विवाहिता की हत्या, शव छोड़ भागे ससुरालीजन; चार महीने पहले थाने में हुआ था राजीनामा

Sat, 12 Oct 2024 09:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में गला घोंटकर विवाहिता की हत्या कर दी गई। ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। चार महीने पहले झगड़ा होने पर मामला थाने पहुंचा था। जहां राजीनामा हुआ था। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में गीता देवी (28) का शव शनिवार की दोपहर 1 बजे कमरे में पड़ा मिला। उसके गले में रस्सी का फंदा कसा था। ससुराल के लोग शव छोड़कर भाग गए थे। मायकेवालों ने गला घोंटकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना बासौनी के खरगपुरा गांव की है। परिजन के मुताबिक करीब रैपुरा भदौरिया की गीता की शादी करीब नौ साल पहले खरगपुरा के राहुल के साथ हुई थी। राहुल दिल्ली में पत्थर का काम करता है। मृतका के पिता रामसहाय और भाई अशोक कुमार ने बताया कि घर के खर्च मांगने पर भी गीता देवी की पिटाई की जाती थी। 

चार महीने पहले पिटाई का मामला बासौनी थाने पहुंचा था। तब लोगों ने राजीनामा करा दिया था। शनिवार की दोपहर रस्सी से गला घोंटकर मार डाला और शव छोड़कर भाग गए। सूचना पर पहुंची बासौनी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

चार मासूमों के सिर से छिना मां का साया

मृतका गीता देवी अपने पीछे चार बच्चों देवयानी (7), श्रद्धा (5), चंदा (3), पीयूष (1) को छोड़ा है। मां का साया छिनने से चारों मासूम की परिवरिश का सवाल खड़ा हो गया है। बासौनी पुलिस को बच्चों ने बताया कि किस तरह से गला घोंट कर गीता देवी की जान ली गई है। खरगपुरा पहुंचे मायके की महिलाएं रोते-बिलखते हत्या का आरोप लगाती रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें