फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। क्षेत्र के गांव मल्ल का पुरा में मंगलवार की दोपहर विवाहिता राधा (22) का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। 11 महीने पहले ही राधा की शादी हुई थी। मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ससुराल के लोग घर से फरार हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फतेहाबाद आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मल्ल का पुरा गांव निवासी छोटेलाल की शादी धौर्रा गांव की राधा से 11 महीने पहले हुई थी। मंगलवार को दोपहर करीब 1:30 बजे राधा का शव कमरे में साड़ी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों के मुताबिक उस वक्त घर में सास ही मौजूद थी। सास के शोर मचाने पर गांववाले पहुंचे थे। सूचना पर मायकेवालों के साथ पुलिस भी पहुंची। मृतका की बड़ी बहन की शादी भी इसी परिवार में हुई है। घटना के बाद से ससुराल के लोग फरार हैं। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। इस पर पुलिस सास को पूछताछ के लिए हिरासत में ले रखा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। परिवार में मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें