फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी न्यूज: नन्ही परी ने जन्म लिया तो ससुराल वाले बने हैवान, विवाहिता को बुरी तरह पीटा; घर से भी निकाला

Fri, 22 Mar 2024 04:49 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

घर में नन्ही परी ने जन्म लिया तो ससुराल वाले हैवान बन गए। विवाहिता को प्रताड़ित किया जाने लगा। हद तो तब हो गई जब उसके संग मारपीट कर घर से निकाल दिया। 
 
विज्ञापन
woman crime, - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में शादी के कुछ समय बाद जब विवाहिता ने एक पुत्री को जन्म दिया खुश होने के बजाय ससुरालीजन ताने देने लगे। एक दिन जमकर पिटाई की और घर से बाहर निकाल दिया। ससुराल से निकाले जाने के बाद पीड़िता मायके उददैतपुर आ गई। पिता ने ससुरालीजन के विरुद्ध कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव उददैतपुर अभई निवासी संतोष कुमार ने बताया कि पुत्री प्रियंका की शादी 21 फरवरी 2022 को नीलेश कुमार निवासी गांव उदयपुर खर्द जनपद इटावा के साथ की है। शादी के बाद बेटी ने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद से ही ससुरालीजन उसको बेटी को जन्म देने का ताना देते हुए प्रताड़ित करने लगे। पति व अन्य ससुरालीजन बेटे को जन्म न देने पर आए दिन पुत्री को मारते पीटते और भूखा प्यासा रखते थे। कुछ दिन बाद पुत्री को पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। 

उक्त घटना के बाद विधिक सेवा प्राधिकरण से समझौत हो गया और पुत्री ससुराल चली गई। इसके कुछ दिन बाद दामाद ने 50 हजार रुपये उधार लिए। छह माह बाद जब रुपये वापस मांगे तो फिर से पुत्री की पिटाई की। इसके बाद वह पुत्री को घर ले आए। लोगों के कहने पर 11 मार्च 2024 को पुत्र को फिर से ससुराल भेज दिया। लेकिन अगले ही दिन पुत्री को ससुरालीजन ने जमीन पर गिराकर पीटा। पुत्र को जन्म न देने का ताना देते हुए घर से निकाल दिया। कहा कि दोबारा आई तो जान से मार देंगे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति नीलेश कुमार, सास विमला देवी, देवर टिंकू व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें