फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: फिरोजाबाद से कभी न जीत सके केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, खूब लगाया जोर...पर नहीं मिली सफलता

Fri, 22 Mar 2024 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

प्रो. एसपी सिंह बघेल ने 2009 लोकसभा एवं उपचुनाव बसपा से तथा 2014 का चुनाव भाजपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था, लेकिन यहां से एक भी बार वो जीत दर्ज नहीं कर सके। 

 
विज्ञापन
एसपी सिंह बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल के लिए फिरोजाबाद लोकसभा सीट भाग्यशाली साबित नहीं हो सकी। नए परिसीमन के बाद इस लोकसभा सीट से तीन-तीन बार हाथ अजमाए। पार्टी भी बदली, परंतु सफलता हाथ नहीं लग सकी। हालांकि जलेसर लोकसभा सीट से लगातार तीन चुनाव जीतकर हैट्रिक लगाने में सफल रहे थे। उन्होंने दो बार भाजपा के प्रोफेसर ओमपाल सिंह निडर तो एक बार प्रत्येंद्रपाल सिंह पप्पू को हराया।
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री एवं प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल मूलरूप से औरैया के निवासी हैं, लेकिन उनका राजनीतिक क्षेत्र आगरा मंडल में ही रहा। 2009 के लोकसभा चुनाव प्रो. बघेल ने बसपा के प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। प्रदेश में बसपा की सरकार होने के बाद भी इस चुनाव को वह हार गए थे। सपा का गढ़ कहे जाने वाली इस सीट पर 2009 के चुनाव में अखिलेश यादव ने जीत दर्ज कराई थी। अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के बाद 2009 में हुए उपचुनाव में बसपा ने एक बार फिर प्रो. बघेल पर भरोसा जताते हुए चुनाव मैदान में उतारा। उपचुनाव में उनकी किस्मत ने साथ नहीं दिया।

उपचुनाव में कांग्रेस ने सिने अभिनेता राजबब्बर को प्रत्याशी बनाया तो सपा ने डिंपल यादव की राजनीति में एंट्री फिरोजाबाद से कराई थी। उपचुनाव में सफलता कांग्रेस के राजबब्बर के हाथ लगी। प्रो. बघेल उपचुनाव में तीसरे स्थान पर पहुंच गए थे। प्रोफेसर बघेल ने हार नहीं मानते हुए 2014 का चुनाव भाजपा में शामिल होकर लड़ा था। प्रदेश में सपा की सरकार होने का अक्षय यादव को लाभ मिला और इस चुनाव को भी प्रो. बघेल हार गए थे। हालांकि टूंडला से 2017 का विधानसभा चुनाव जीतकर वह प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी बने।
विज्ञापन


जलेसर लोकसभा सीट से लगाई हैट्रिक
नए परिसीमन के बाद अस्तित्व में नहीं रहने वाली जलेसर लोकसभा सीट से प्रो. बघेल हैट्रिक लगाने में सफल रहे। पहला चुनाव 1998 में प्रो. बघेल ने सपा प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। सपा संस्थापक एवं धरती पुत्र स्व. मुलायम सिंह यादव की भरोसेमंद सुरक्षाकर्मी माने जाने वाले प्रो. एसपी सिंह बघेल को 1998 मे जलेसर सीट से प्रत्याशी बनाया था। प्रो. बघेल चुनाव मैदान में उतरे तो अपने नेता को भरोसा कायम रखते हुए तीन हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज कराई थी। प्रो. बघेल ने 1999 का चुनाव तथा 2004 का लोकसभा चुनाव भी जलेसर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी के रूप में जीतकर हैट्रिक लगाने का काम किया था। इसमें 2004 का चुनाव तो एक लाख छह हजार से अधिक मतों के अंतर भाजपा के प्रत्येंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू से जीता था।
विज्ञापन


फिरोजाबाद लोकसभा सीट..
2009-
जीते-अखिलेश यादव -सपा -287011 -41.91 प्रतिशत

हारे-प्रो. एसपी सिंह बघेल -बसपा-219710-32.08 प्रतिशत
2009-उपचुनाव

जीते-राजबब्बर-कांग्रेस-312728 -39.73 प्रतिशत
तीसरे स्थान पर-प्रो. एसपी सिंह बघेल -बसपा -213571-27.13 प्रतिशत

2014-
जीते-अक्षय यादव -सपा -534583 -48.40 प्रतिशत

हारे-प्रो. एसपी सिंह बघेल-भाजपा-420524-38.07 प्रतिशत
जलेसर लोकसभा सीट
1998-

जीते-प्रो. एसपी सिंह बघेल -सपा -265505-39.67 प्रतिशत
हारे-प्रो. ओमपाल सिंह निडर-भाजपा-262771-39.26प्रतिशत

1999-
जीते-प्रो. एसपी सिंह बघेल-सपा -217336-32.85 प्रतिशत

हारे-प्रो. ओमपाल सिंह निडर -भाजपा-209274-31.63 प्रतिशत
2004

जीते-प्रो. एसपी सिंह बघेल -सपा -287091 -44.14 प्रतिशत
हारे-प्रत्येंद्रपाल सिंह पप्पू -भाजपा-181023-27.83 प्रतिशत
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें