फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों की पिटाई से घायल विवाहिता ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी विवाहिता को ससुरालीजनों ने पीटकर घायल कर दिया था। आगरा में इलाज के दौरान शनिवार की शाम उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता ने तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गढ़िया संसारपुर निवासी सत्यप्रकाश ने 25 वर्षीय पुत्री पूजा की शादी 20 नवंबर 2018 को थाना औंछा क्षेत्र के गांव भरथरा निवासी अवधेश राना के साथ की थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। तीन लाख रुपये, सोने की चेन आदि सामान मांग रहे थे। जब मांग पूरी करने पर असमर्थता जाहिर की तो 15 जनवरी 2022 को ससुरालीजनों ने पूजा की पिटाई की थी, उसे अधमरा छोड़ कर भाग गए थे। जिसके बाद मायके पक्ष के लोग आगरा के निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। सत्यप्रकाश ने बताया कि शनिवार की शाम पुत्री ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें