फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला रसूलाबाद में मकान के ताले तोड़ सात लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। थाना क्षेत्र के मोहल्ला रसूलाबाद में शनिवार की रात चोरों ने एक मकान के ताले तोड़ कर करीब सात लाख रुपये के जेवर और नगदी पर हाथ साफ कर दिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए उठाया है।
विज्ञापन

वकील कुरैशी शनिवार की रात पत्नी व बच्चों के साथ मकान के एक कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर मकान के पीछे सीढ़ियों के रास्ते घर में दाखिल हो गए। एक कमरे का ताला तोड़ कर अलमारी व बक्से में रखे करीब सात लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर लिए। कोई घरवाला जाग कर विरोध न करने पाए, इसके लिए चोरों ने गृहस्वामी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। रविवार की सुबह गृहस्वामी ने जागने के बाद जब दरवाजा खोलना चाहा तो नहीं खुला। फोन कर पड़ोसी को बुलाया और दरवाजा खुलवाया। इसके बाद घर में हुई चोरी की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर चोरी गए माल आदि के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शक जताने पर एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शक के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही पुलिस वारदात का खुलासा करेगी।
विज्ञापन

रविंद्र बहादुर, प्रभारी निरीक्षक
बेवर क्षेत्र में चोरों ने एक रात में चार घरों के ताले तोड़े
बेवर। थाना क्षेत्र की शिव नगर कालोनी में चोरों ने शनिवार की रात एक के बाद एक चार घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। तीन घरों से चोर करीब दो लाख रुपये के जेवर और नगदी चोरी कर ले गए। एक गृहस्वामी द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई है।
शनिवार की रात चोरों ने चार घरों के ताले तोड़े। शिव नगर कालोनी निवासी शेर सिंह के मकान में प्रवेश कर अलमारी व बक्से में रखी 11 हजार की नगदी, सोने के टॉप्स चोरी कर लिए। इसी मोहल्ले की पवन कुमारी के मकान के ताले तोड़ कर 50 हजार रुपये की नगदी व सोने की चेन, दो अंगूठी पायल आदि चोरी कर लिए। चोरों ने सविता दयाल के घर से एक सोने की अंगूठी, कुंडल, 10 हजार की नगदी, पीतल के बर्तन आदि चोरी कर लिए।
वहीं कालोनी निवासी सुधाकर श्रीवास्तव के घर से चोर अलमारी व बक्से में रखी नगदी व जेवर चोरी कर ले गए। वारदात के समय घर के सभी लोग रिश्तेदारी में गए थे। रविवार को समाचार लिखे जाने तक कोई घर नहीं लौटा है। इस वजह से चोरी गए सामान के बारे में जानकारी नहीं हो सकी। चोर तीन घर से करीब दो लाख रुपये के जेवर और नकदी चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को घटनास्थल का निरीक्षण कर गृहस्वामियों से जानकारी ली। वहीं जल्द ही चोरों को पकड़ने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें