फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति मिला न प्रेमी: चार महीने की शादी और प्रेम कहानी, फिर ऐसे आई मौत; घरवालों को भी नहीं हो रही यकीन

Tue, 29 Aug 2023 09:42 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

शादी से नाखुश विवाहिता मायके चली आई। परिवार वालों के मुताबिक मायके से वो एक युवक के साथ चली गई। कुछ दिन तक प्रेमी के साथ रही, लेकिन अचानक ही उसकी मौत की खबर मिली। बेटी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
 
विज्ञापन
दुल्हन (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सैंया थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिवार के लोगों ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी थी, लेकिन इस शादी से वो खुश नहीं थी। इसी वजह से मायके चली आई थी। एक माह पहले मनोहरपुर का युवक उसे फुसलाकर साथ ले गया था। तभी से वह उसके साथ थी। रविवार को मौत की खबर मिलने पर पिता ने युवक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

चार माह पहले हुई थी शादी 

सिकंदरपुर, सैंया निवासी दयालु सिंह ने बताया कि बेटी संजना की शादी इसी साल मई में धौलपुर के बाड़ी में की थी। वह शादी से खुश नहीं थी। ससुराल से कुछ दिन बाद ही मायके आकर रहने लगी थी। कमला नगर के मनोहरपुर में संजना के ताऊ रहते हैं। कुछ दिन पहले वो ताऊ के घर रहने के लिए गई थी। बताया गया है कि  25 जुलाई को वहां से मोहल्ले के ही रहने वाले संतोष के साथ वो चली गई। बताया गया है कि संतोष से उसके प्रेम संबंध थे। 

ये भी पढ़ें - UP: भाई अपनी बहन से राखी ही न बंधवाए..., हास्य कवि वाहे गुरु भाटिया ने क्यों बोला ऐसा, दिल को छू लेगी ये बात

फिरोजाबाद में रह रही थी प्रेमी के साथ 

परिवार के लोगों ने बताया कि संतोष संजना को लेकर हिमांयूपुर (फिरोजाबाद) चला गया। वहां किराए पर रह रहा था। रविवार को संजना की तबीयत खराब हुई। संतोष के परिजन ने बताया कि संजना को अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। वह शव को संजना के घर ले गए। वहीं संजना की मौत के बाद उसके घरवालों ने थाना कमलानगर में हत्या की तहरीर दी। 

ये भी पढ़ें - चाचा का पापी दोस्त: शादी कराने के बहाने लाया मथुरा, दिव्यांग लड़का दिखाया; मना किया तो हैवानियत की हदें की पार
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार 

एसओ कमला नगर विपिन गौतम ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक छानबीन में पता चला है कि संतोष विवाहिता का इलाज झोलाछाप से करा रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें