फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन (आगरा)। गांव जमालनगर भैंस में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता भावना (22) की मौत हो गई। शव घर में ही फंदे से लटकता मिला। मायकेवालों ने ससुराल के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष बरहन शेर सिंह ने बताया कि जमाल नगर भैंस निवासी चंद्र प्रकाश की शादी खेरा जरुआ थाना नारखी, फिरोजाबाद की रहने वाली भावना से करीब 13 महीने पहले हुई थी। बुधवार को उसका शव फंदे से लटकता मिला। पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है। मायके पक्ष के लोग दहेज हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही ससुराल के लोग विवाहिता को दहेज के लिए परेशान कर रहे थे। क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गुप्ता ने भी पहुंचकर घटना की जांच की। बताया कि तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें