फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: शादी के 10 महीने बाद ही विवाहिता की मौत...मायके वालों ने थाने पर रखी लाश, जमकर हुआ हंगामा

Sun, 08 Sep 2024 09:09 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

जिस बेटी को 10 महीने पहले विदा किया था, उसकी लाश देखकर मायके वालों के होश उड़ गए। बेटी के ससुराल वाले शव छोड़कर भाग निकले। मायके वालों ने थाने पर विवाहिता की लाश को रख दिया। इसके बाद हंगामा कर दिया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।

 
विज्ञापन
दिव्या का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के रकाबगंज थाना क्षेत्र में शादी के 10 महीने के बाद ही विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति व ससुराल के अन्य लोग फरार हो गए। मायकेवालों ने हत्या का आरोप लगाकर थाना रकाबगंंज पर शव रखकर हंगामा किया। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन


ताजनगरी फेज-टू निवासी आकाश ने बताया कि उनकी दिव्या (27) की शादी 28 नवंबर 2023 को नई आबादी, टीला बालूगंज निवासी अभिषेक से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद ही पति व ससुराल के अन्य लोग कार और 1 लाख रुपये की मांग करने लगे।

शुक्रवार की शाम 7 बजे बेटी की हत्या के बारे में जानकारी मिली। रकाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें