फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Accident: कैसे जी पाएगा परिवार, पहले नहीं देखा ऐसा मंजर...छलक पड़े लोगों के आंसू

Sun, 08 Sep 2024 09:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

गांव सैमरा में जनाजे निकले तो घरों के गेट पर खड़े लोगों की आंखों से भी आंसू निकल आए। ये मंजर हर किसी के दिल को झकझोर रहा था। 
 
विज्ञापन
Hathras Road Accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के गांव सैमरा में 14 लोगों का जनाजा एक साथ निकला। प्राथमिक विद्यालय से कब्रिस्तान की दूरी 700 मीटर थी। जनाजे गलियों से होकर गए तो लोग अपने-अपने गेट पर भी आ गए। उनकी भी आंखों से आंसू निकल आए। हर किसी की जुबां पर यह था कि अब कैसे जी पाएगा परिवार, कभी नहीं देखा ऐसा मंजर।
विज्ञापन




गांव के हसनैन खां ने बताया कि हादसा बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार के साथ पूरा गांव है। प्रदीप चाैहान ने बताया कि महिलाएं बेहाल थीं। उनका दर्द देखकर आंसू निकल आए। गांव में कभी ऐसा हादसा नहीं देखा था। कुलदीप चाैहान ने बताया कि रात में पीड़ित परिवार के लिए पेयजल, बैठने का इंतजाम किया। शव रखने के लिए स्कूल का ताला नहीं खुला तो घरों से चारपाई लेकर आए। शवों को चारपाई पर रखते गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


राधे चाैहान ने बताया कि रात से ही गांव में लोग आने लगे थे। उनके लिए लिए टार्च लेकर पहुंच गए थे। रोशनी का भी इंतजाम अलग से किया। टेंट भी लगवाया गया। पूरा गांव पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें