फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mainpuri: करवा चौथ का व्रत फिर फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वाले बोले- पति ने कर दी हत्या

Fri, 14 Oct 2022 06:17 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

विवाहिता ने करवा चौथ का व्रत किया था। शाम को पति घर आया, तो दोनों ने मिलजुलकर पूजा की तैयारी की। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था।
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर में करवाचौथ की रात गांव मद्दापुर खास में एक दंपती के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। 

यहां का है मामला 

थाना क्षेत्र के गांव मद्दापुर खास निवासी सतेंद्र सिंह मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। बृहस्पतिवार को करवाचौथ के पर्व के चलते वह शाम करीब चार बजे वह घर आ गया था। पूजा की तैयारी चल रही थी, इस बीच सतेंद्र का 30 वर्षीय पत्नी ऊषा देवी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद सतेंद्र छत पर चला गया और पत्नी कमरे में जाकर लेट गई। शुक्रवार की सुबह ऊषा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  एटा में दहेज के लिए हत्या: ससुराल वाले कर रहे थे अंतिम संस्कार, अचानक पहुंची पुलिस, जलती चिता से निकाला शव

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव 

जानकारी होने के बाद घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सतेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को फंदे से नीचे उतारा था। जानकारी मिलने के बाद पहुंचे मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने पति पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसके बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन


और भी पढ़ें -
Agra: खूबसूरत प्रवासी कुरजां पक्षियों का जत्था रुका इस गांव में, चंबल की ओर कर गए रुख, देखें फोटो
विज्ञापन

Firozabad: बेटे ने मां पर किया धारदार हथियार से हमला, जानें हैरान करने वाली वजह
Kasganj: सोरोंजी में कथा वाचक के साथ मारपीट, भड़के लोग, बाजार कर दिए बंद
Agra News: खतरा बन गया था काला सांड, 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें