फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Tue, 25 Apr 2023 12:18 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। क्षेत्र के गांव किसरौली में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के परिजन हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर लगभग डेढ़ बजे ममता (35) पत्नी राजकुमार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने उसका शव घर में लटका हुआ देखा। जानकारी अन्य लोगों को भी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस विवाहिता की मौत की जानकारी पर मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतारा गया। उसके मायके बदायूं जनपद के गांव नगला कदम में दी गई। उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। मृतक विवाहिता के परिजन ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगा रहे थे। पिता रामपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री का विवाह लगभग 15 वर्ष पूर्व किया था। उसे आए दिन ही ससुरालीजन प्रताड़ित करते थे। कई बार समझाया गया, लेकिन नहीं माने। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि मृतका विवाह 15 वर्ष पूर्व हुआ था। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें