फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: किशोरी को बहाने से ले गया बुआ के घर, मंदिर में जाकर रचाई शादी...फिर छोड़ दिया साथ

Tue, 30 Apr 2024 02:24 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

किशोरी को बहला कर आरोपी अपने साथ ले गया। मंदिर में जाकर उसके साथ शादी कर ली। मांग में सिंदूर भरा और तीन दिन बाद वापस लाकर घर छोड़ दिया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिसस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक लेजाकर आगरा ले गया। वहां उससे शादी की और तीन दिन अपने साथ रखा। इसके बाद घर लाकर छोड़ गया। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला ने बताया कि 26 अप्रैल को सुबह 4 बजे मेरी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही मोनू अपने पिता की शह पर बहला-फुसलाकर भगा ले गया। हम सभी परिजन उसे लगातार तलाश करते रहे, लेकिन कोई पता नहीं लगा। 29 अप्रैल की सुबह मेरी बेटी को लाकर
आरोपी घर के बाहर छोड़ गया। मैंने बेटी से घटना के बारे में पूछा तो उसने बताया कि मोनू उसे अपनी बुआ के लड़के पास आगरा ले गया था। वहां मंदिर में ले जाकर जबरन शादी कर ली। अब साथ रखने से मना कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ जलेसर कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है। विवेचना और आरोपी की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें