फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: नए कलेवर दिखेगा शहर, एक ही रंग में सजेंगे बाजार, दीवारों पर क्रीम तो डार्क ब्राउन रंग के होंगे बोर्ड

Sun, 01 Jan 2023 12:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में नए साल में शहर नए कलेवर में नजर आएगा। प्रमुख सड़कें व बाजारों में एकरूपता होगी। दीवारों पर क्रीम रंग, प्रतिष्ठानों पर समान आकार में गहरे कत्थई रंग के बोर्ड और इन बोर्ड पर सफेद रंग की लिखावट होगी। यह सब होगा जी-20 देशों के प्रतिनिधियों की मेजबानी के कारण। शनिवार को जयपुर हाउस स्थित विकास प्राधिकरण कार्यालय में यह खाका खींचा गया।
विज्ञापन
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा विकास प्राधिकरण ने शनिवार को एयरपोर्ट से लेकर फतेहाबाद रोड, पुरानी मंडी, यमुना किनारा, एमजी रोड के व्यापारियों की बैठक बुलाई। हालांकि कम लोग ही पहुंचे। एडीए सचिव गरिमा सिंह ने बताया कि 3 जनवरी को दोबारा बैठक होगी। इसमें एडीए के अलावा नगर निगम, पीडब्ल्यूडी व अन्य विभागों के प्रतिनिधि रहेंगे।
विज्ञापन


पहली बार जी-20 देशों की मेजबानी कर रहे भारत में आगरा दुनियाभर के मेहमानों के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। यहां महिला सशक्तीकरण, व्यापार, विज्ञान एवं सांस्कृतिक सम्मेलन होंगे। जी-20 देशों के 200 से अधिक प्रतिनिधि, संस्थाएं व संगठन शामिल होंगे। इनके लिए शहर को संवारा जा रहा है। 

गेरुआ रंग से परहेज

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के आगमन पर वीआईपी रोड को फतेहाबाद तक गेरुआ रंग में रंगा गया था। इस बार गेरुआ रंग पर व्यापारियों को परहेज है। उनका कहना है कि गेरुआ रंग (टेरा कोटा) देखने में अच्छा नहीं लगता। इसलिए नए रंग में क्रीम, कत्थई और सफेद के विकल्प पर सहमति बनी है।

खर्च को लेकर असमंजस

शहर के प्रमुख मार्ग, बाजार और सड़कों को एकरूपता प्रदान करने के लिए खर्चा व्यापारियों को अपनी जेब से करना पड़ सकता है। आगरा विकास प्राधिकरण के पास इसके लिए बजट नहीं है। इसलिए खर्च को लेकर असमंजस की स्थित है।

इन सड़कों की बदलेगी सूरत

  • खेरिया हवाई अड्डे से अजीत नगर गेट तक
  • ईदगाह से फतेहाबाद रोड आई लव सेल्फी प्वाइंट तक
  • आई लव सेल्फी प्वाइंट से शिल्पग्राम तक
  • शिल्पग्राम से ताजमहल के पूर्वी गेट तक
  • ताजमहल के पश्चिमी गेट से पुरानी मंडी चौराहा तक
  • प्रतापपुरा से भगवान टॉकीज तक एमजी रोड पर
  • आई लव सेल्फी प्वाइंट से रमाडा होटल मोड़ तक
  • आगरा किला से यमुना किनारा रोड वॉटरवर्क्स तक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें