फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से टप्पेबाजी: सोने का बिस्किट देने का लालच देकर उतरवा लिए कुंडल, लेकर हुए रफूचक्कर

Sun, 01 Jan 2023 09:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में शनिवार की सुबह पूजा करने मंदिर गई महिला से टप्पेबाजी की घटना सामने आई है। टप्पेबाजों ने महिला को सोने का बिस्किट देने का लालच देकर कुंडल उतरवा लिए। इसके बाद इंतजार करने का कहकर फरार हो गए। एक घंटा तक इंतजार करने के बाद जब वह नहीं लौटे तो पीड़िता रोते हुए घर लौट गई। घटना माता शीतला देवी मंदिर के पास की है।
विज्ञापन
महिला से टप्पेबाजी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के आसरा आवास कालोनी के पास रहने वाली राधिका देवी शनिवार की सुबह माता शीतला देवी मंदिर पूजा करने के लिए आईं थीं। पूजा करने के बाद जब वह वापस लौट रहीं थीं, तभी रास्ते में एक युवक मिला। उसने महिला के पैर छूते ही चाची का संबोधन किया। बताया कि वह उनका रिश्तेदार है, कहा कि वह गाजियाबाद में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है जो कि पुराने जेवर की जगह नए गहने निशुल्क देती है। 
विज्ञापन


कहा कि कंपनी की एक ब्रांच पास में ही खुली है। इस बीच दूसरा साथी आया और टप्पेबाज से कहा कि उसके पास एक जोड़ी नए कुंडल हैं, उनको बदलवाने के लिए किसी से संपर्क कराओ। टप्पेबाजों की बातों में आकर महिला ने युवक से अपने कुंडल बदलवाने की बात कही। टप्पेबाज कुछ देर रुकने की बात कह कर वहां से चले गए। महिला करीब एक घंटा तक इंतजार करती रही। इसके बाद ठगी का एहसास हुआ तो रोते हुए वहां से चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें