फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिटाइजेशन के लिए दो दिन बंद रहेगा बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनी। दो दिन में कई कोरोना पॉजिटिव मिलने पर प्रशासन सतर्क हुआ है। एसडीएम आरएस मौर्य ने बाजार को सैनिटाइज कराने के लिए दो दिन बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को एसडीएम ने बाजार में पहुंचकर दुकानदारों से सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन

एसडीएम आरएस मौर्य ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया दो दिन में कई कोरोना पॉजिटिव मिलने के कारण बाजार को सैनिटाइज कराया जाए। बाजार सैनिटाइज कराने के लिए दो दिन बाजार बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक के बाद अधिकारियों ने पुलिस बल के साथ बाजार का पैदल निरीक्षण किया। एसडीएम ने दुकानदारों से दो दिन बुधवार और बृहस्पतिवार को बाजार बंद रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि जानलेवा बीमारी से लड़ने में सभी प्रशासन का सहयोग करें।
अधिकारियों के साथ बाजार में पहुंचे नगर पंचायत कर्मियों ने बाजार में सैनिटाइजेशन किया। एसडीएम ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को फटकार लगाते हुए सामान पीछे रखने के निर्देश दिए। तहसीलदार सुशील कुमार, थानाध्यक्ष अजीत सिंह, अधिशासी अधिकारी अभय रंजन, लिपिक दिनेश श्रीवास्तव, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर गुप्ता, बॉबी भदौरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें