इन ट्रेनों का रहेगा ये शिड्यूल
कासगंज से 21 नवंबर को चलने वाली ट्रेन संख्या 05369 कासगंज-लालकुंआ अनारक्षित सवारी विशेष गाड़ी 140 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे कासगंज से चलती है जो 7:50 बजे कासगंज से रवाना होगी।
यहां रहेगा शॉर्ट टर्मिनेशन
पीलीभीत से चलने वाली ट्रेन संख्या 05386 पीलीभीत-बरेली सिटी अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी । काशीपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 05335 काशीपुर-कासगंज अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को लालकुंआ स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।
यह भी रहेगा बदलाव
बरेली सिटी से चलने वाली ट्रेन संख्या 05321 बरेली-टनकपुर अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05329 बरेली सिटी-पीलीभीत अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05327 बरेली सिटी-लालकुंआ अनारक्षित सवारी विशेष ट्रेन 21 नवंबर को भोजीपुरा से चलाई जाएगी ।
यह ट्रेनें की जाएंगी नियंत्रित
कासगंज से चलने वाली ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर सवारी विशेष ट्रेन नियंत्रित कर 10 नवंबर को कासगंज से 10 मिनट विलंब से चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर सवारी विशेष ट्रेन 18 नवंबर को अगसौली से 10 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी। ट्रेन संख्या 05423 कासगंज-भरतपुर सवारी विशेष ट्रेन 28 नवंबर को सिकंदरा राव से 25 मिनट नियंत्रित कर चलाई जाएगी।
इज्जतनगर रेलमंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रैक पर मरम्मत और निर्माण कार्य के कारण ट्रेनों के निरस्तीकरण, शॉर्ट टर्मिनेशन, और नियंत्रण का निर्णय लिया गया है। अलग-अलग तिथियों में अलग-अलग ट्रेनों में यह बदलाव रहेगा।