फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: बुजुर्ग ने दी धर्म परिवर्तन की चेतावनी, वीडियो वायरल होने से मची खलबली

Wed, 03 Mar 2021 12:30 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
विज्ञापन
बुजुर्ग केसरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कासगंज में एक बुजुर्ग का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह धर्म परिवर्तन करने की बात कह रहा है। मंगलवार को यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस प्रशासन में खलबली मच गई। डीएम और एसपी ने मामले की जांच कर एसडीएम और सीओ से रिपोर्ट मांगी है। पुलिस के अनुसार मामला जमीन विवाद से जुड़ा है। धर्म परिवर्तन की चेतावनी देने वाला बुजुर्ग एक मुकदमे का आरोपी है, कार्रवाई से बचने के लिए उसने ऐसा वीडियो शेयर किया है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया गया। इसमें एक बुजुर्ग अपना नाम केसरी बता रहा है और कह रहा है कि वह दबंगों से परेशान है। इसलिए धर्म परिवर्तन करना चाहता है। वीडियो वायरल होने से पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों में खलबली मच गई। अधिकारियों ने जांच कराई तो मामला कुछ और सामने आया।  

एसडीएम और सीओ ने की जांच
एसडीएम ललित कुमार और सीओ आरके तिवारी ने मामले की जांच की। जिसमें सामने आया कि वीडियो में जो बुजुर्ग धर्म परिवर्तन की बात कह रहा है वह अमानत में खयानत का आरोपी है और उसके खिलाफ सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो चुका है और वह फरार चल रहा है। उसने मुकदमे से बचने के लिए ऐसा वीडियो बनाकर शेयर किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि वीडियो वायरल करने वाले बुजुर्ग का नाम केसरी है। वह गांव दिहारी के रहने वाला है। उसके खिलाफ गांव के ही हरेंद्र ने 10 फरवरी को मुकदमा दर्ज कराया था। केसरी ने हरेंद्र से जमीन का सौदा साढ़े नौ लाख रुपये में किया था। जिसमें से साढ़े छह लाख रुपये केसरी ने हरेंद्र से ले लिए थे। फिर न रुपये वापस किए और न जमीन का बैनामा कराया।

धार्मिक उन्माद के मामले में कार्रवाई के निर्देश
जब यह मामला डीएम सीपी सिंह के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया और जांच रिपोर्ट मिल जाने के बाद पूरा अवलोकन किया। उसके बाद उन्होंने इस वीडियो को वायरल करने वालों के खिलाफ धार्मिक उन्माद के मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

एसपी मनोज कुमार सोनकर ने कहा कि इस तरह का वीडियो वायरल करना अपराध की श्रेणी में आता है। मामले में जांच कराई गई। अमानत में खयानत के मुकदमे की कार्रवाई से बचने के लिए यह मनगढ़ंत वीडियो वायरल किया गया है। वायरल करने वाले पर कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें